WTC Final: रिजर्व डे पर भारत की खराब शुरूआत, कोहली और पुजारा सस्ते में OUT

Updated : Jun 23, 2021 17:05
|
Editorji News Desk

भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच जारी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) का आज रिजर्व डे यानि निर्णायक दिन है. रिजर्व डे (Reserve Day) पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम इंडिया 7 रन ही जोड़ सकी थी कि तीसरा विकेट भी गिर गया. काइल जेमिसन ने मैच में दूसरी बार विराट कोहली को शिकार बनाया और कोहली 13 रन बनाकर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए. जेमिसन ने ही 72 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका दिया. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 15 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया.

वहीं, ICC ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो 98 ओवर का खेल जरूर होगा. भले ही इसके लिए मैच को स्टंप्स के निर्धारित समय से आगे क्यों न खींचना पड़े और अगर मैच टाई या ड्रॉ रहा तो भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.

New zealand cricketTEAM INDIACHETESHWAR PUJARAWTCVirat Kohli

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video