World No Tobacco Day 2021: जानिये इस साल की थीम और क्यों मनाया जाता है ये दिन

Updated : May 31, 2021 10:10
|
Editorji News Desk

हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानि World No Tobacco Day मनाया जाता है. इस दिन का खास मकसद लोगों को तंबाकू से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, हर साल लगभग 60 लाख लोग तंबाकू से जुड़ी बीमारियों की वजह से मर जाते हैं और 2030 तक ये संख्या बढ़कर 80 लाख तक हो सकती है. इस दिन को मनाने के लिए हर साल थीम भी रखी जाती है. इस साल इसकी थीम है 'Commit to Quit' यानि ‘छोड़ने के लिए प्रतिबद्ध’.

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने साल 1988 में नो टोबैको डे की शुरुआत की थी. 1987 में तंबाकू के सेवन से होने वाली मौते में बढ़ोतरी को देखते हुए इसे एक महामारी माना गया था. ये दिन सरकारों को उन नीतियों को लागू करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो धूम्रपान और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को कम करने में मदद करती है.

तंबाकू और धूम्रपान की लत छुड़ाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन इसके लिए आप कुछ आसान तरीकों की मदद ले सकते हैं.

दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी
तंबाकू सेवन करने वालों में धूम्रपान करने की इच्छा बहुत तेज होती है. इसीलिए इसे छोड़ने के लिए दृढ़ शक्ति के साथ खुद को इसके लिए तैयार कीजिए और उसपर डटे रहिये.

लक्ष्य तय करें
वो तारीख तय करें जब आप पूरी तरह से धूम्रपान की आदत से छुटकारा पा लेंगे. लत से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए एक निश्चित दिन तय करने से धीरे-धीरे धूम्रपान कम करने और संगठित तरीके से लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

विकल्प का सहारा लें
लत को छोड़ने की कोशिश करते समय धूम्रपान करने वालों को अक्सर मुंह में कुछ चबाते रहने की तीव्र इच्छा महसूस होती है. ऐसे में आप एक कटोरी सलाद को चबाने के लिए अपने पास रख सकते हैं. या फिर आप कोई भी शुगर फ्री च्युइंगम भी ले सकते हैं. इसके अलावा इलायची या सौंफ चबाने से भी आपको मदद मिलेगी.

नैचुरल तरीके अपनाएं
तनाव होने पर धूम्रपान करने की इच्छा अक्सर जोर मारती है. इसलिए जब आप तनाव में हों, तो गहरी सांस लेने, मालिश करने, ध्यान करने, शांत करने वाला संगीत सुनने या कुछ देर के लिए आंखें बंद करने जैसी नैचुरल तरीकों को अपनाएं.

खुद को रखें व्यस्त
धूम्रपान की लत से बचने के लिए बिजी रहना बेहद जरूरी है. इसलिए अपने दिन की शुरुआत ऐसी करें जो नाश्ते, एक्सरसाइज, ध्यान और फिर काम से शुरू हो. इसके अलावा पढ़ने, बागवानी जैसे अपनी पसंद के कामों में खुद को व्यस्त रखें, ताकि धूम्रपान करने की इच्छा से बचा जा सके. इसके अलावा अगर घर में आइसोलेशन में हैं, तो नए व्यंजन बनाकर देखें या मोटिवेशनल वीडियो देख सकते हैं.

No smoking

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास