स्वाद-स्वाद में खाया जाने वाला भुट्टा वाकई में कई फ़ायदे समेटे है. एक वयस्क इंसान को रोजाना 130 gm कार्बोहाइड्रेट लेना जरूरी होता है. एक कप स्वीट कॉर्न से आपको 31 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है. स्वीट कॉर्न फोलेट का बहुत अच्छा स्रोत है. फोलेट को आमतौर पर विटामिन B9 के रूप में जाना जाता है. फोलेट से होमोसिस्टीन के लेवल को कम करने में हेल्प मिलती है. होमोसिस्टीन एक एमिनो एसिड है जो ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है. बॉडी में होमोसिस्टीन के लेवल के बढ़ने से हार्ट अटैक खतरा बढ़ता है. रेगुलर 100 प्रतिशत फोलेट का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को 10 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.