लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करने, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सचेत करने के मकसद से हर साल 5 जून को वर्ल्ड एन्वॉयरन्मेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इन कार्यक्रमों के ज़रिये लोगों को पेड़-पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने, हरे पेड़ न काटने, नदियों को साफ़ रखने और प्रकृति से खिलवाड़ न करने जैसी चीजों के लिए मोटिवेट किया जाता है. पर्यावरण दिवस मनाने को लेकर पहली बार चर्चा साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में की गई और 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया. जहां इस दिन पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया और इसमें 119 देशों ने भाग लिया था.
पर्यावरण दिवस मनाने को लेकर हर साल एक थीम रखी जाती है, जिसके आधार पर ही इस दिन को मनाया जाता है. साल 2021 की थीम है ‘इकोसिस्टम रेस्टोरेशन’. जिसका मकसद है ख़त्म होते इकोसिस्टम को बचाना और उसे पुनर्जीवित करना.