हर साल 4 फरवरी को यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल की ओर से दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए इस बार का थीम 'I am and I Will' है। जिसका मकसद बीमारी की रोकथाम, पहचान और इसके उपचार की तकनीक के बारे में लोगों को जागरुक करना और इससे लड़ने वालों लोगों की क्षमता को बताना है। करीब 20 साल से मनाया जा रहा ये विश्व कैंसर दिवस कैंसर पीड़ितों को हिम्मत देने और इसके वैश्विक बोझ को कम करने पर ज़ोर देता है।