Cancer: महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

Updated : Feb 04, 2021 22:20
|
Editorji News Desk

आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर केवल महिलाओं की बीमारी मानी जाती है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है. कुछ साल पहले हॉलिवुड सिंगर बियॉन्से के पिता मैथ्यू नोल्स ने भी ये खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं. पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होना एक रेयर बीमारी है लेकिन 60 साल से ज़्यादा उम्र के पुरुषों में इसका खतरा बढ़ जाता है. इसकी बड़ी वजह मानी जाती है इग्नोरेंस, यानि जानकारी का न होना. दरअसल ब्रेस्ट कैंसर को लेकर पुरुषों में जागरुकता की कमी है. आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जिन्हें नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है.

छाती पर गांठ बनना
अगर आपकी छाती पर गांठ बन रही है तो उसे इग्नोर न करें. ये ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण हो सकता है.

निपल का अंदर धंस जाना
ट्यूमर बढ़ने के साथ-साथ लिगामेंट्स ब्रेस्ट के अंदर खिंचने लगता है. ऐसे में निपल्स अंदर की ओर धंस जाते हैं.

निपल डिस्चार्ज
अगर आपको अपनी शर्ट पर अक्सर किसी तरह का दाग दिखता है तो इसे इग्नोर न करें. ये ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है. 

पिंपल की तरह का घाव 
अगर आपको अपने निपल पर पिम्पल की तरह का घाव दिखता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. 

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट