कोरोना का क़हर देश के उद्योगों पर भी खूब पड़ा है, अब वर्ल्ड बैंक (World Bank) ने मदद का हाथ बढ़ाया है. कोरोना से देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वर्ल्ड बैंक ने MSME क्षेत्र को 50 करोड़ डॉलर की मदद का एलान किया है. इस पैसे से भारत सरकार इस क्षेत्र को लेकर जो पहल कर रही है उसका समर्थन किया जाएगा. वर्ल्ड बैंक के समर्थन वाले इस प्रोग्राम में 5 लाख 55 हजार MSME को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है.
MSME भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, देश की GDP में इसका हिस्सा 30 फीसदी का है और निर्यात में 4 फीसदी का योगदान है. इससे पहले जुलाई 2020 में भी world Bank ने भारतीय MSME के लिए 75 करोड़ डॉलर के इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोग्राम को मंजूरी दी थी. इस मदद के जरिए MSME सेक्टर में पैसा और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश की जाएगी.