टूथपेस्ट केवल आपके दांतों को चमकाने और ओरल हाइजीन के लिए ही उपयोगी नहीं होता है. आप इसका इस्तेमाल कई दूसरे घरेलू कामों में भी कर सकती हैं.
टूथपेस्ट की दो ड्रॉप्स लेकर एक स्क्ब्रर से उसे सिंक पर रगड़ें. सिंक साफ़ हो जाएगा.
नहाते वक़्त शीशे पर फ़ॉग न हो उसके लिए नहाने से पहले, एक नॉन-जेल टूथपेस्ट लेकर इसे मिरर पर लगाएं और एक साफ पेपर से इसे साफ कर दें. इससे शीशे पर फॉग नहीं जमेगा.
अपने पुराने जूतों को चमकाने के लिए टूशपेस्ट और टूशब्रश की मदद से जूतों के सोल को साफ करें. इसके बाद एक गीले कपड़े से जूतों को साफ कर लें और आपके नए जूते तैयार हैं.
किसी कीड़े के काटने के कारण खुजली हो रही है तो इससे बचने के लिए उस जगह पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं. ये आपकी त्वचा पर जलन को शांत करने में मदद करेगा.