अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के तख्तापलट के बाद से महिला सुरक्षा (women safety) का मुद्दा चर्चा में है. नव गठित तालिबान सरकार ने एक एक कर महिला विरोधी फरमान जारी किए. इस कड़ी में अब महिला मंत्रालय (women ministry) को ही खत्म कर दिया है. इसकी जगह मिनिस्ट्री ऑफ प्रमोशन वर्च्यू एंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस को शुरू किया है. इसके जरिए मोरल पुलिसिंग पर काम किया जाएगा.
बता दें कि 1996 में बनी तालिबान सरकार के दौरान भी ये मंत्रालय एक्टिव था. इसमें महिलाओं को कई बंदिशों से बांधा गया था. उनपर शरिया कानून (sharia law) थोपा गया था. तालिबान करीब सभी मंत्रालयों में सिर्फ पुरुषों को ही प्रवेश की अनुमति दी है.
बहरहाल, तालिबान धीरे धीरे अपने पुराने रूप में ढलता दिख रहा है. स्कूलों में भी लड़कियों के पढ़ने पर फिलहाल पाबंदी लगाई है.