भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian womens cricket team) को जून महीने से पहले अपना नया हेड कोच (New head coach) मिल जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए कोच के लिए मदन लाल (Madan Lal) की अगुवाई वाली सलाहकार समिति ने आठ नामों को शॉर्ट लिस्ट किया है. जिसमें से चार का बुधवार को इंटरव्यू हो चुका है. सलाहकार समिति ने 35 में से जिन 8 लोगों के नाम हेड कोच के लिए शॉर्टलिस्ट किए हैं. उनमें 4 पुरुष और 4 महिला क्रिकेटर हैं. बुधवार को जिन पुरुष दावेदारों का इंटरव्यू हेड कोच के लिए लिया गया, उनमें डब्ल्यूवी रमन, रोमेश पवार, ऋषिकेश कानिटकर और अजय रात्रा हैं. महिला दावेदारों में सुमन शर्मा, ममाथा माबेन, हेमलता काला और देविका वैद्य के नाम शामिल है. बता दें कि महिला टीम 2 जून को इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. जहां उसे एक टेस्ट, 3 टी20 और तीन वनडे वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. दावा किया जा रहा है कि टीम को इससे काफी पहले अपना कोच मिल जाएगा. ***