राजधानी दिल्ली सर्दी का सितम जारी है और मौसम विभाग का मानें तो ये 18 दिसंबर तक जारी रहेगा. बुधवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है. मौमम विभाग के अधिकारी ने बताया है राजधानी में कोहरे की वजह से सूरज की रोशनी पूरी तरह से न पहुंचने और हवा के चलने के कारण ये दिनों को भी सर्द बना रहा है.