राजधानी दिल्ली में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. सोमवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस नापा गया. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में सुबह के दौरान हल्का कोहरा भी रहने वाला है. साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में सर्दी के बढ़ने और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं. श्रीनगर में पारा शून्य से 3 डिग्री नीचे चला गया है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले जगहों पर बर्फबारी और बारिश होने की बात कही गई है. दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में तूफान आने की आशंका है जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर 25 नवंबर को बारिश हो सकती है.