पड़ोसी देश श्रीलंका ने कोरोना वायरस (Corona virus) की वजह से स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बाकी मैचों के मेजबानी की पेशकश की है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए बकायदा BCCI को पत्र लिखा है. श्रीलंका क्रिकेट के मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष अर्जुना डी सिल्वा ने कहा है कि जुलाई और अगस्त में लंका प्रीमियर लीग (Lanka Premier League) का आयोजन होगा और उसके बाद सितंबर में बीसीसीआई श्रीलंकाई मैदानों पर आईपीएल के बचे हुए मैच आयोजित कर सकती है. श्रीलंका के अलावा इंग्लिश काउंटी (English county) के एक ग्रुप ने भी इस साल सितंबर में आईपीएल-2021 के बाकी मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है. एमसीसी, सरे, वॉरविकशायर और लंकाशायर ने ईसीबी को खत लिख आईपीएल मैच आयोजित करने की पेशकश की है. बीसीसीआई भी टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बचे हुए मुकाबले कराना चाहती है. बता दें कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली कह चुके हैं कि आईपीएल के बचे हुए मुकाबले नहीं हुए तो बोर्ड को 2500 करोड़ की चपत लगेगी.