'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच' की तर्ज़ पर RSS बन रहा अपना ईसाई विंग
Updated : Feb 03, 2019 22:51
|
Editorji News Desk
संघ दूसरे धर्मों के लोगों को अपनी विचारधारा से अवगत कराने, और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए लगातार पहल करता रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ही तर्ज पर अब संघ ईसाइयों को भी खुद से जोड़ने की जुगत में है। आरएसएस की कोशिश है कि ईसाई धर्म के लोगों के साथ मिलकर ईसाई राष्ट्रीय मंच स्थापित की जाए, ताकि उनके मन में संघ की जो छवि है वो बेहतर हो। खबर के मुताबिक ईसाई राष्ट्रीय मंच का गठन 2016 में ही होना था, पर अब फिर से संघ और ईसाई समुदाय के सदस्यों व पादरियों के बीच मुलाकातों का दौर जारी है।
Recommended For You