क्यों सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर, जानें क्या है झनझनाहट की असली वजह

Updated : Oct 26, 2020 20:08
|
Editorji News Desk

कई बार एक ही जगह पर या एक ही स्थिति में काफी देर तक बैठे रहने पर अंग सुन्न हो जाते हैं. सुन्न होने की स्थिति में किसी स्पर्श का एहसास नहीं होता, किसी काम को करना मुश्किल हो जाता है. कभी-कभी दर्द और कमजोरी भी महसूस होती है. असल में एक ही पोज़िशन में बहुत देर तक रहने से कुछ नसें दब जाती हैं जिनके कारण हाथ या पैरों को सही मात्रा में ऑक्सीज़न नहीं मिल पाता. ऑक्सीज़न की कमी होने से बॉडी पार्ट्स बचाव की मुद्रा में आ जाते हैं. दिमाग को इसका पता लगता है तो वो इन झटपटाते हाथों की मदद करने के लिए हमें झनझनाहट के सिग्नल देता है, जिससे हम चहलकदमी करने के लिए मजबूर हो जाते हैं. 

healthOxygen

Recommended For You