यूपी दिल्ली समेत पूरे उत्तर (North India Heat Wave) भारत में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है और फिलहाल गर्मी (Delhi Heat Wave) से राहत मिलती नहीं दिख रही है. IMD ने गुरुवार को कहा है कि पंजाब , हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और यूपी जैसे राज्यों में अगले 2 दिनों तक लू के थपेड़े जारी रहेगें. मौसम विभाग ने कहा कि इन सभी राज्यों के अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश के इलाकों में भी लू की हवाएं चलेंगी और भीषण गर्मी बरकरार रहेगी. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital) में तो गर्मी का आलम ये है कि गुरुवार को कई पुराने रिकॉर्ड्स टूट गए और 90 साल बाद 1 जुलाई सबसे अधिक गर्म दिन पाया गया,
गुरुवार को दिल्ली का तापमान 43.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 1 जुलाई 1931 को यहां 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था.