PUBG, Call of Duty जैसे दिग्गज गेम को पीछे छोड़ Among Us साल 2020 का नंबर वन गेम रहा. पिछले साल सबसे ज़्यादा डाउनलोड होने वाले 10 मोबाइल गेम्स की लिस्ट में Among Us टॉप पर रहा. इस गेम ने 260 मिलियन डाउनलोड्स के साथ Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर Most Downloaded Mobile Game 2020 का टाइटल जीता. इसके अलावा Subway Surfers दूसरे नंबर पर रहा, Garena Free Fire तीसरे तो मशहूर ऑनलाइन गेम PUBG चौथे नंबर पर. Gardenscapes को पांचवा तो Roblox को छठा रैंक मिला. Most Downloaded Mobile Game 2020 की लिस्ट में Hunter Assassin सातवें, Tiles Hop EDM Rush आठवे, Join Clash नौवे तो Brain Test दसवें नंबर पर रहा.