IPL 2020 का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला अब चार टीमों के बीच होगा क्योंकि ग्रुप स्टेज के सभी 56 मैच खत्म हो गए हैं और चार टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. जिसमें चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 18 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया है. इनके अलावा आखिरी मुकाबले में मुंबई को हराकर सन राइजर्स हैदराबाद अच्छे रनरेट की बदौलत तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे स्थान पर रही. बता दें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम के 12 अंक रहे। अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को पहला क्वालीफायर खेला जाएगा वहीं शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में तीसरे और चौथे स्थान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे.