गर्भवती महिलाएं और ब्रेस्ट फीडिंग मांओं के लिए WHO की सलाह

Updated : Mar 23, 2020 22:25
|
Editorji News Desk


कोरोना वायरस जैसी महामारी से बच्चों और बुजुर्गों के साथ साथ गर्भवती महिलाओं को भी इससे काफी खतरा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कोरोना वायरस से गर्भवती महिलाओं को बचाव के कुछ जरूरी तरीके बताए हैं...WHO ने गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से हाथ धोने....आंख, नाक, मुंह पर हाथ लगाने से बचने...दूसरे लोगों से एक खास दूरी बनाने और खांसने या छींकने से पहले मुंह पर हाथ, टिश्यू या रुमाल रखने की सलाह दी है....सिर्फ गर्भवती महिलाएं ही नहीं WHO ने ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली मांओं के लिए भी ट्वीट के जरिये सावधानी बरतने की सलाह दी है। ब्रेस्ट फीडिंग के वक्त मास्क पहनने...बच्चे को छूने से पहले और बाद हाथ धोने और सतहों की नियमित सफाई और डिसइन्फेक्ट करने की सलाह दी है।

Recommended For You