अमेरिका (U.S.) समेत यूरोपीय देशों में बूस्टर डोज़ (Booster Dose) दिए जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे फिलहाल गैर जरूरी बताया है. WHO ने कहा कि अभी दुनिया के गरीब मुल्कों को वैक्सीनेट करने पर काम करना चाहिए. WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) ने कहा कि इसके लिए अभी और रिसर्च की जरुरत है.
WHO के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस एलवर्ड (Bruce Elward) ने बताया कि दुनिया में वैक्सीन तो उपलब्ध है. मगर उसका वितरण सही नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया के गरीब देशों में हर 100 लोगों पर वैक्सीन की मात्र 1.5 डोज का औसत है. लिहाजा, गरीब देशों को वैक्सीन की दोनों डोज उपलब्ध कराने का लक्ष्य अभी काफी दूर हैं.