WHO की चीफ साइंटिस्ट ने कहा- गाइडलाइंस के साथ खोले जाएं स्कूल, बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ेगा प्रभाव

Updated : Aug 11, 2021 08:11
|
Editorji News Desk

तीसरी लहर (Third Wave) के मद्देनज़र बच्चों के स्कूलों को खोले जाने को लेकर मंथन के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन (Sumya Swaminathan) ने एक बयान जारी करते हुए स्कूल खोले जाने की अपील की है.
दरअसल कोरोना के मामलों को देखते हुए पिछले साल मार्च महीने से स्कूलों को बंद किया हुआ है. सौम्या ने ट्वीट कर कहा कि स्कूल ना खोले जाने से बच्चों के मानसिक ,शारीरिक स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता पर काफी समय तक प्रभाव रहेगा. हालांकि सौम्या ने सोशल डिस्टेंसिंग और वैक्सीनेशन को लेकर भी जोर देकर कहा कि इन उपायों के बाद ही स्कूलों को खोले जाने पर सोचा जा सकता है.

देखें आरक्षण पर क्या बोले दत्तात्रेय होसबाले

आपको बता दें कि देश के कुछ राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है तो वहीं कई राज्यों ने अभी तक बच्चों के स्कूलों को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल केंद्र सरकार भी स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार कर रही है. बीते महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कहा था कि बच्चों के लिए टीकाकरण जल्द शुरू किया जाना चाहिए, वैसे भी उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों के लिए वैक्सीन अगले महीने तक आ जाएगी, ऐसे फिर से रेगुलर तरीके से स्कूलों को खोलने पर कोई भी फैसला लेना आसान होगा.

Schools shutWHO chiefSaumya Swaminatahan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?