मुंबई में एंटीलिया के पास स्कॉर्पियो में मिले विस्फोटक के बाद अब महाराष्ट्र के अमरावती में भी जिलेटिन की 200 छड़ें और 200 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं. इसे ले जाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस मामले में आईपीसी और एक्सप्लोसिव एक्ट की अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है कि ये विस्फोटक किस काम के लिए कहां ले जाये जा रहे थे. दरअसल पुलिस की यह कार्रवाई तब हुई जब नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका गया. तभी घबराकर दोनों युवकों ने विस्फोटकों से भरा थैला वहीं पर फेंक दिया और भाग गए.