शरारती सियार ने जब शेर से लिया पंगा... देखिए मजेदार वीडियो

Updated : Jun 19, 2020 00:28
|
Editorji News Desk

जरा इस शरारती सियार की हिम्मत तो देखिए... चला है शेर से पंगा लेने... इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में शेर एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा है. पीछे से दबे पांव सियार आता है और शेर की पूंछ खींचकर भाग निकलता है. चमककर शेर उठता है और इधर-उधर देखने लगता है. जब तक शेर नींद से उठ पाता तब तक सियार रफू चक्कर हो जाता है. ये मजेदार वीडियो ट्विटर पर खूब पसंद किया जा रहा है. 

वायरल वीडियो

Recommended For You