वीडियो में दिख रहा ये तेंदुआ किसी जंगल में चहलकदमी नहीं कर रहा ... ये तस्वीरें दक्षिण अफ्रीका के एक रेस्टोरेंट की हैं. यहां ये बिन बुलाया मेहमान अचानक घुस आया और लाउंज में बड़े आराम से टहलने लगा ... तेंदुए को देखकर लोग भी दंग रह गए.
यह तस्वीरें साउठ अफ्रीका के म्पुमलंगा के सिंगिता एबोनी लॉज की हैं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेंदुआ बेखौफ रेस्टोरेंट के अंदर आता है, उसकी मौजूदगी से लाउंज के पॉन्ड में मौजूद बत्तखों की हालत खराब हो जाती है, उनकी आवाज आप सुन सकते हैं. इस बीच लाउंज का जायजा लेता हुआ तेंदुआ पॉन्ड के पुल से होता हुआ दूसरी ओर चला जाता है.