अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुलासा किया है कि जब वो स्कूल में थे तो उनके साथ बास्केटबॉल खेलने वाले एक लड़के ने उन पर नस्लवादी टिप्पणी की थी. जिसे लेकर ओबामा इतने गुस्सा हो गये कि वो लॉकर रूम में उस लड़के से भिड़ गए और उन्होंने उस लड़के को इतनी ज़ोर से घूसा मारा कि उसकी नाक टूट गई. ये बातें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने गायक ब्रूस स्प्रिंगस्टीन के साथ एक बाचतीत में की.ये पहली बार है कि ओबामा ने इस घटना का जिक्र दुनिया के सामने किया है. बातचीत में ओबामा ने कहा कि नस्लवादी मानसिकता दरअसल दूसरो को नीचा दिखाने के साथ साथ अपने स्टेटस का भद्दा प्रदर्शन भी है.