बाइक के शौकीन महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) जानवरों के साथ भी मस्ती करते कई बार देखे गए हैं लेकिन इस बार जानवरों से प्यार करते धोनी का एक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
धोनी की पत्नी साक्षी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है जिसमें माही जमीन पर लेटे हुए एक घोड़े की मसाज कर रहे हैं. वीडियो में घोड़ा भी आराम से लेटा हुआ है और माही की मसाज का मजा लेते हुए नजर आ रहा है.