नई-नई ग्रेजुएशन करने के बाद अगर आपकी डिग्री कोई बिल्ली चबा जाए तो आपको कैसा लगेगा ? दिमाग चकरा गया ना. ऐसा ही कुछ मलेशिया के Atif के साथ हुआ है. जिनकी BSC की डिग्री उनकी पालतू बिल्ली माइका चबा गई. अब आतिफ की डिग्री के ये चिथड़े सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और बाकी लोग भी आतिफ के साथ अपने दुखड़े शेयर कर रहे हैं.