5 बिलियन यूजर्स वाले Whatsapp के लिए 10 मिलियन यूजर्स वाला Signal ऐप मुश्किलें खड़ी करता दिख रहा है. दुनिया के सबसे रईस शख्स के 'यूज सिग्नल' की सलाह के बाद से यूजर्स का झुकाव Whatsapp के प्रति कम होता दिख रहा है. ऐसे में सबसे पहले समझिए कि Signal दरअसल है क्या जिसे इस्तेमाल करने की सलाह Elon Musk ने दी है.
‘सिग्नल’ का पूरा नाम सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर है जो वॉट्सऐप की ही तरह इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप है. इस ऐप को Whatsapp के ही को-फाउंडर ने बनाया है. Whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन ने फेसबुक द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद कंपनी छोड़ दिया था. इसके बाद मॉक्सी मार्लिनस्पाइक के साथ सिग्नल बनाया.
अब सवाल ये उठता है कि अचानक Signal को Whatsapp के विकल्प के तौर पर क्यों देखा जाने लगा. दरअसल Whatsapp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को यूजर्स दादागिरी के तौर पर देख रहे हैं और इसी बीच Tesla के मालिक जो ताजा-ताजा दुनिया के सबसे रईस शख्स बने हैं, उनका ट्वीट के जरिए Signal यूज करने की सलाह दिया जाना Signal की लोकप्रियता बढ़ा रहा है.
अब यह जानना भी जरूरी है कि Elon Musk ने Signal इस्तेमाल की सलाह दी क्यों. वो कौन सी बात है जो Signal को Whatsapp से बेहतर बनाती है. लीजिए समझिए Signal और Whatsapp में अंतर
Whatsapp आपसे ये डेटा मांगता है - फोन नंबर, डिवाइस आईडी, यूजर आईडी, मेल आईडी, कॉन्टैक्ट्स, पेमेंट इंफो वगैरह
Signal आपसे ये डेटा मांगता है - मोबाइल नंबर (बाकी की परमिशन ऑप्शनल है)
Whatsapp यूजर्स - स्टूडेंट्स, गृहणी, प्रोफेशनल्स, मिक्स्ड क्राउड
Signal यूजर्स - दुनिया भर के सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स, प्राइवेसी रिसर्च, एकैडेमिक्स और जर्नलिस्ट
प्राइवेसी के लिहाज से देखें तो इसका मतलब है Signal, Whatsapp के मुकाबले ज्यादा सिक्योर है.
इससे परे सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ कंपैटिबल है. यह पूरी तरह फ्री है. साथ ही इसमें बेहतर सिक्योरिटी और प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ वॉट्सऐप जैसे लगभग सभी फीचर्स मौजूद हैं. सिग्नल का इस्तेमाल कर वॉइस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं. अपने फोन पर सिग्नल ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको वॉट्सऐप की तरह अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. आप इसमें अपना नाम और प्रोफाइल पिक्चर भी ऐड सकते हैं.
इसके अलावा यूजर्स अपने ग्रुप को अन्य मैसेंजर ऐप से Signal पर माइग्रेट कर सकते हैं. यूजर को यहां ध्यान देना होगा कि वो अपने चैट को एक ऐप से दूसरे ऐप में मूव नहीं कर सकते है बस लिंक माइग्रेट कर सकेंगे.