whatsapp की नई प्राइवसी पॉलिसी को दिल्ली HC में चुनौती

Updated : Jan 14, 2021 19:54
|
Editorji News Desk

Whatsapp की नई प्राइवसी पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है. इस याचिका में कोर्ट से नई प्राइवसी पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई है. वकील चैतन्य रोहिल्ला की तरफ से कोर्ट में दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि, यह राइट टू प्राइवसी के अधिकार का उल्लंघन है और Facebook-Whatsapp जैसी कंपनियां पहले ही गैरकानूनी तरीके से आम लोगों का डेटा थर्ड पार्टी को शेयर कर रही हैं. याचिका में कोर्ट से अपील की गई है कि वॉट्सएप की नई पॉलिसी पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के साथ ही अदालत भारत सरकार को Whatsapp के इस्तेमाल और लोगों की राईट टू प्राइवसी को ध्यान में रखते गाइडलाइंस जारी करने को भी कहे. बता दें कि Whatsapp की नई पॉलिसी के तहत कंपनी को यह अधिकार है कि वह किसी भी व्यक्ति की वर्चुअल तौर पर कोई भी गतिविधि देख सके. 

Privacy PolicyWhatsAppदिल्ली हाईकोर्टWhatsapp Chatयाचिका दाखिलप्राइवसी पॉलिसीव्हाट्सएपदिल्ली हाईकोर्ट

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या