नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने पर कायम Whatsapp, 15 मई की दी डेडलाइन

Updated : Feb 22, 2021 20:22
|
Editorji News Desk

अगर आपने व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं किया है तो ये ख़बर सिर्फ आपके लिए है. कंपनी ने अपने यूजर्स को 15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी को मानने के लिए कहा है. व्हाट्सऐप यूजर्स को, डेडलाइन से पहले नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना जरूरी होगा, नहीं तो यूजर्स ऐप से न तो मैसेज भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे. कंपनी की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, पॉलिसी नहीं मानने वाले यूजर कुछ दिन तक कॉल रिसीव और नोटिफिकेशन पा सकेंगे. हालांकि, नई प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार न करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने एक राहत भी दी है. इसमें यूजर्स 120 दिन तक ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद अकाउंट अपने आप डिलीट हो जाएगा. गौरतलब है कि कंपनी को अपनी नई पॉलिसी पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा बावजूद इसके कंपनी अपने फैसले पर अडिग नजर आ रही है.

15 mayWhatsApp

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!