Dilip Kumar ने BCCI से की थी क्रिकेटर Yashpal Sharma की सिफारिश, जानिए पूरी कहानी

Updated : Jul 14, 2021 00:27
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के क्राइसिस मैन यानी यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) अब हमारे बीच नहीं हैं. क्रिकेट जगत उन्हें हमेशा 1983 वर्ल्ड कप के नायक के रूप में याद करता रहेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महान खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग-XI तक पहुंचाने में किसने सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी. नहीं जानते? तो हम बताते हैं. यशपाल शर्मा की तकदीर बदलने में ट्रेजडी किंग यानी दिलीप साहब का बड़ा योगदान था.

इस बात का खुलासा खुद यशपाल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने कहा था, अगर क्रिकेट में मेरा कोई करियर बनाने वाला है तो वो यूसुफ भाई यानी दिलीप कुमार हैं. दरअसल, एक बार दिलीप कुमार ने पंजाब का रणजी मैच देखा. उस मैच में वो यशपाल शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने यशपाल शर्मा से कहा था कि तुम बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हो मैंने तुम्हारे लिए BCCI से बात की है. उस समय दिलीप कुमार ने बीसीसीआई अधिकारी राजसिंह डूंगरपुर से उनके लिए बात की थी. यशपाल शर्मा इस बात के लिए दिलीप कुमार का ताउम्र एहसान मानते रहे.

वक्त का हेर-फेर देखिए 7 जुलाई को दिलीप कुमार तो 13 जुलाई को यशपाल शर्मा दुनिया को अलविदा कह गए.

यह भी पढ़ें: 1983 World Cup के नायक Yashpal Sharma के निधन से शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत, सभी दिग्गजों ने जताया दुख

cricketDilip Kumar1983 World CupYashpal Sharma

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video