लॉकडाउन के दौरान जहां अधिक से अधिक लोग किचन में खाना बनाते नजर आ रहे हैं तो वहीं इसके साथ ही उतने ही अधिक रेसिपी भी ऑनलाइन ढूंढे जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस लौकडाउन के दौरान भारतीयों ने सबसे अधिक क्या पकाने की कोशिश की है? गूगल इंडिया के मुताबिक, घर पर डालगोना कॉफी बनाने की रेसिपी जानने के लिए सर्च में 5000% की बढ़ोतरी हुई...तो वहीं, चिकन मोमो की रेसिपी जानने के लिए सर्च में 4,350% की वृद्धि हुई। मैंगो आइस रेसिपी भी 3,250% सर्च के साथ काफी करीब रहा। सर्च इंजन की रिपोर्ट के मुताबिक, केक, समोसा, जलेबी, ढोकला, पानीपुरी, डोसा और पनीर से बनी रेसिपी को भी अप्रैल महीने में सबसे अधिक सर्च किया गया।