क्या होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स? जानिये कौन सी खाने की चीजों में कितना है GI?

Updated : Jun 10, 2021 13:40
|
Editorji News Desk

खाने की चीज को खरीदते वक्त उसकी पैकेजिंग पर या फिर डायट चार्ट बनाते वक्त डायटिशियन से ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) का ज़िक्र तो आपने यकीनन सुना या पढ़ा ही होगा. पर क्या आपको पता है कि आखिर ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता क्या है?

आसान शब्दों में समझा जाए तो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कार्बोहाइड्रेट वाली खाने की चीजों की रैंकिंग है जिससे ये पता लगाया जाता है कि ये इंडेक्स 0 से 100 के बीच होता है. ग्लाइसेमिक इंडेक्स जितना कम होगा, ब्लड शुगर उतना ही कम होगा. यूं कह लें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक तरह का जरूरी टूल है जिससे ये तय किया जाता है कि एक इंसान को अपने डायट में क्या शामिल करना चाहिए और डायबिटीज जैसी बीमारियों में खाने की चीजों का क्या अनुपात होना चाहिए?


Glycemic Index Foundation (GIF) खाने की चीजों को 3 GI कैटेगरी में बांटता है. 55 या उससे कम रैंकिंग वाली चीजों को लो ग्लाइसेमिक माना जाता है. 56-59 को मध्यम जीआई तो वही 70 से ऊपर की किसी भी चीज़ को हाई जीआई माना जाता है.


कम जीआई वाली खाने की चीजें धीरे-धीरे पचती हैं और ब्लड शुगर को स्थिर रखती हैं. ये आमतौर पर फाइबर, प्रोटीन से भरपूर होती है, कम जीआई वाले चीजों में सेब (28), सब्जियां जैसे पालक, सेलेरी, खीरा, टमाटर (15) के साथ साथ मूंगफली (21) और दाल (41) शामिल हैं.


जिन खाद्य पदार्थों को हाई जीआई की कैटेगरी में रखा जाता है वो अधिकतर प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट और शुगर से भरे होते हैं. व्हाइट ब्रेड (79), कॉर्न फ्लेक्स(77), तरबूज (72) और अनानास (66) के साथ-साथ सूखे मेवे जैसे खजूर(100) हाई जी आई इंडेक्स की लिस्ट में आते हैं.


हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि आप सिर्फ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें ही खाएं. ये रैंकिंग लोगों को उनकी डायट की जरूरतों के आधार पर खाने की चीजों को चुनने में मदद करती है और ये कंट्रोल करती है कि आप कितना शुगर और कार्बोहाइड्रेट ले रहे हैं. क्योंकि अंत में ये जरूरी है कि जानकारी के साथ छोटी-छोटी सभी जरूरी पोषक तत्व से भरपूर एक बैलेंस्ड डायट लेना किसी भी तरह के डायट ले लेने से कहीं बेहतर है

glycemic indexlow gi foodsblood sugar

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास