किसान संगठन और विपक्ष ने क्या कहा ?
--- राहुल गांधी – मोदी सरकार के ये ‘काले’ कानून 'ज़मींदारी' का नया रूप हैं और इनसे मोदी जी के कुछ ‘मित्र’ नए भारत के ‘ज़मींदार’ होंगे
--- कैप्टन अमरिंदर सिंह - पंजाब के सीएम ने कहा है कि इनसे कृषि क्षेत्र बर्बाद हो जाएगा
--- सुखबीर बादल - यह अध्यादेश किसानों की 50 साल की मेहनत बर्बाद कर देगा
--- CITU - ये तीनों बिल एक बार फिर से किसानों को बंधुआ मजदूर बना देंगे
--- किसान सभा - आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन विधेयक दरअसल "जमाखोरी और कालाबाजारी की आज़ादी" का विधेयक है
...........................
पीएम और मंत्रियों ने क्या कहा?
--- पीएम मोदी - किसानों को भ्रमित किया जा रहा है, MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी, किसान सशक्त होंगे
--- कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे क्रांतिकारी बताया और कहा कि इससे किसानों को ज्यादा पैसे मिलेंगे
--- रविशंकर प्रसाद - किसान अब अपनी फसल मंडी या मंडी के बाहर जहां अच्छा दाम मिले वहां बेच सकेंगे, बिचौलिये खत्म होंगे
--- जगदंबिका पाल – इसे ‘काला कानून’ कहना गलत, यह तो किसानों को आजादी देने वाला कानून है