IPL ऑक्शन 2021में मुंबई इंडियंस ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खरीद लिया है जिसके बाद अर्जुन ने टीम के ओनर और टीम को थैंक्स कहा है. अर्जुन की एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर की है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा फैन रहा हूं. कोच, टीम के ओनर और टीम का मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए शुक्रिया. अर्जुन ने कहा कि मैं मुंबई की टीम को ज्वाइन करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने अर्जुन तेंदुलकर को मेहनती खिलाड़ी बताया था और कहा था कि उनकी स्किल्स के चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया.