Mamata Banerjee पश्चिम बंगाल की भवानीपुर (Bhawanipur) सीट पर होने वाले उपचुनाव में TMC की उम्मीदवार होंगी. इतवार को पार्टी ने इस बाबत आधिकारिक बयान जारी कर दिया. राज्य में भवानीपुर के अलावा दो और सीटों जंगीपुर और समसेरगंज पर 30 सितंबर को चुनाव होना है. इस चुनाव को लेकर BJP ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है है और उसका इरादा ममता के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने का है.
ये भी पढ़ें । Kisan Andolan पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- शाहीन बाग की तरह ही टांय-टांय फिस्स होगा ये आंदोलन भी
आपको बता दें कि इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट को छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था जहां वो बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) से हार गई थीं. ममता को सीएम बने रहने के लिए 5 नवंबर से पहले विधानसभा का सदस्य बनना है.