ओडिशा में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू, केरल में शॉपिंग के लिए दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

Updated : Apr 16, 2021 00:08
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच ओडिशा (Odisha Lockdown) के 10 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. जिन 10 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है उनमें शामिल हैं सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी. ये सभी छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सटे हैं. इसके साथ ही ओडिशा सरकार ने 17 अप्रैल से सभी शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू भी लगाने का ऐलान कर दिया है जो रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा. साथ ही शुक्रवार से अगले आदेश तक ओडिशा में किसी भी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सभा या जुलूस पर रोक रहेगी. इंटर स्टेट बसों का परिचालन भी 19 अप्रैल से बंद होगा. 

वहीं, केरल सरकार ने भी अपने यहां प्रतिबंध कड़े कर दिए हैं. राज्य सरकार ने कहा है कि अब मॉल में शॉपिंग के लिए जाने वालों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट या फिर टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा. इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी. 

Odisha governmentCOVID 19 CASEScorona in indiaKerala governmentOdisha

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या