कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है. जिन जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है उनमें पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं. यहां शुक्रवार की रात 10 बजे से लेकर मंगलवार यानी 3 मई की सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. वीकेंड लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य चीजों पर पाबंदी रहेगी. इसमें कहा गया है कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति पैदल या गाड़ी से यात्रा नहीं करेगा और ना ही किसी सार्वजनिक स्थलों पर जाएगा.
बता दें इससे पहले राज्य में धारा 144 लागू की जा चुकी है. इसके तहत चार या अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर कार्रवाई की जाएगी.