सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन व अभिनेता अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिया-करण आज ही अपने जुहू स्थित बंगले में शादी करेंगी. करीबी दोस्तों के साथ ही कुछ रिश्तेदार सहित इस शादी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे.
बता दें करण बूलानी एक निर्देशक हैं और उन्होंने 'आयशा' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है. इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं. बताया जाता है कि 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था.
ये भी पढ़ें: Bell Bottom के गाने Sakhiyan2.0 ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, देखिए अक्षय-वाणी का जबरदस्त अंदाज