दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में गुरुवार सुबह की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई...चंद घंटों की बारिश ने पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. कई जगहों पर सड़कें दरिया बन गईं जिससे सुबह-सुबह दफ्तर जाने वालों को काफी परेशानी हुई. हालांकि बारिश से तापमान में जरूर गिरावट हुई है.
ये भी पढ़ें: Restaurant Owner Killed: ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट मालिक की हत्या Swiggy डिलीवरी बॉय ने नहीं की
दिल्ली के साथ-साथ NCR में गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम (Ghaziabad, Noida and Gurugram) में भी बारिश के कारण जलजमाव (Water logging) दिखा. भारी बारिश की वजह से मिंटो ब्रिज, आईटीओ, प्रगति मैदान, लोदी गार्डन और आईजीआई एयरपोर्ट के पास कई जगहों पर जलजमाव की वजह से गाड़ियां सड़कों पर रेंगती दिखी. एम्स के पास सड़क पर पानी भरा हुआ है और इसमें वाहन आधे डूबे हुए दिखाई दिए. परेशानी वाली बात ये है कि मौसम विभाग (weather department) ने दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया है. जिसके मुताबिक एनसीआर में एक-दो दिनों तक गरज के साथ बारिश होगी. इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है.