गडकरी की मुहिम को झटका, गुजरात में अब हेलमेट 'जरूरी' नहीं

Updated : Dec 06, 2019 09:51
|
Editorji News Desk

गुजरात सरकार ने संशोधित मोटर वाहन अधिनियम में रियायत बरतते हुए शहर के अंदर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. गुजरात सरकार ने कहा की शहर की नगर निगम और नगरपालिका क्षेत्रों के अंदर हेलमेट न पहनने पर अब जुर्माना नहीं लगेगा. लेकिन राजमार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहन सवारों के लिए हेलमेट जरूरी बना रहेगा. सरकार ने हेलमेट से जुड़े नियमों के खिलाफ कई प्रतिवेदन मिलने के बाद ऐसा फैसला लिया है.

 

Gujrathelmet

Recommended For You