महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख (Aslam Sheikh) ने इस पर स्टडी की बात कही है. रविवार को असलम शेख ने कहा कि हमने COVID 19 टास्क फोर्स (Task Force ) से ये अध्ययन करने के लिए कहा है कि केवल महाराष्ट्र में ही इतनी तेजी से संक्रमण के मामलों में इजाफा क्यों हो रहा है.
जबकि जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां विभिन्न दलों के मंत्री और नेता बड़ी-बड़ी रैलियां और सभाएं कर रहे हैं, जहां भारी भीड़ जुट (mass gatherings) रही है...इसके बावजूद इन राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल नहीं आ रहे.