मुंबई में मंगलवार से ही लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण मायानगरी की रफ्तार रुक गई है। मुंबई में 24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार की बारिश ने एक बार फिर से मुंबई के लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग जहां-तहां फंसे नजर आए। साथ ही जलभराव के कारण कई लोकल ट्रेनें कैंसल हो गई हैं