क्या आपने कभी सोचा था कि JCB मशीन से पीठ की खुजली को मिटाया जा सकता है. नहीं ना.
लेकिन इन बहादुर चचा ने JCB मशीन से अपनी पीठ खुजाकर दुनिया को बता दिया कि हम इंडियंस कितने बड़े जुगाड़ू हैं और कुछ तूफानी करने का जुनून हर वक्त हमारे सिर पर सवार रहता है. ये वीडियो साउथ इंडिया का बताया जा रहा है .हालांकि जेसीबी कोई खेलने की चीज़ नहीं है इसलिए इससे दूर रहना ही ठीक है. आप ऐसी गलती कभी ना कीजिएगा.