इस सप्ताह के अंत में आपके लिए रोमांचक और मजेदार फिल्मों का जबरदस्त क्लेकेशन है जिसे आप वीकेंड में घर पर आराम करते हुए स्ट्रीम कर सकते हैं.
डायल 100
'डायल 100' (Dial 100) मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर स्टारर एक थ्रिलर फिल्म है. रेंसिल डी सिल्वा द्वारा निर्देशित, फिल्म एक रात की कहानी है, जहां एक फोन कॉल हर किसी के जीवन को बदल देता है. मनोज बाजपेयी अपने परिवार को बचाने की कोशिश करते हैं जिसे नीना गुप्ता ने बंधक बना लिया है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने पर तुली हुई है.
नवरसा
नवरसा (Navrasa) मणिरत्नम और जयेंद्र पंचपकेसन द्वारा निर्मित नौ एपिसोड की सीरीज है. प्रत्येक सीरीज नौ इमोशंस (नव रस) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये भय, क्रोध, करुणा, रोमांस, वीरता, हंसी, आश्चर्य, शांति और घृणा हैं. नवरसा में विजय सेतुपति, प्रकाश राज, रेवती, अशोक सेलवन और प्रियदर्शन सहित अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
बिग बॉस ओटीटी
पॉपुलर शो बिग बॉस इस बार ओटीटी (Bigg Boss OTT) पर वापस आ गया है. 8 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करेंगे. शो की कंफर्म कंटेस्टेंट नेहा भसीन, रिधिमा पंडित, करण नाथ और जीशान खान हैं. बिग बॉस के फैंस, शानदार मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए.
सिटी ऑफ ड्रीम्स 2
'सिटी ऑफ ड्रीम्स' का दूसरा सीजन (City Of Dreams 2) सपनों के शहर मुंबई में होने वाली राजनीति के दांव-पेंच से भरा है. साहेब के लिए बेटे की हत्या और पूर्णिमा (प्रिया बापट) का मुख्यमंत्री बनना किसी खराब सपने की तरह है. वह मानते हैं कि पुत्र ही कुल को आगे बढ़ाता है. इस तरह पिता अपनी पुत्री का दुश्मन बन जाता है. ये political drama दर्शकों को पसंद आ सकता है.
द लीजेंड ऑफ हनुमान 2
एनिमेटिड सीरीज 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 2 (The Legend of Hanuman 2) के साथ डिज्नी + हॉटस्टार पर लौट आया है. एक्टर शरद केलकर ने नरेटर के रूप में इस सीजन में अपनी आवाज दी है, अच्छाई के रास्ते पर शक्तिशाली योद्धा के रूप में, पिछले सीज़न में अपनी शक्तियों की खोज के बाद हनुमान इस सीजन में सबसे बड़ी बुराई - रावण के खिलाफ लड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: Women's Hockey: शाहरुख ने बढ़ाया हौसला, कहा- दिल टूटा!! पर आप सभी शानदार खेलीं