परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'सायना' का टीज़र रिलीज़ हो गया है. नाम से साफ है कि ये बायोपिक देश की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के जीवन पर आधारित है. एक्शन से भरपूर ट्रेलर में परिणीति दमदार एक्टिंग करती नज़र आ रही हैं. इसमें "राजा बेटा कॉलेज पढ़ेगा और बेटी चूल्हा फूंकेगी" जैसे डॉयलॉग्स से देश में लड़के और लड़कियों के बीच होने वाले भेदभाव पर भी चोट की गई है. बेटे को राजा बेटा मानने और 18 के बाद बेटी को शादी करके विदा कर देने के कल्चर पर भी चोट किया गया है. हालांकि, सायना का किरदार कहता है कि उसने बस एक ही चीज़ सीखी है और वो है- 'सामने वाले को चित कर देना.' फिल्म 26 मार्च को थियेटर्स में रिलीज़ हो रही है.