'एयरो इंडिया शो' के लिए तैयार बेंगलुरू, देखिये शानदार रिहर्सल

Updated : Feb 02, 2021 14:31
|
Editorji News Desk

बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयर शो की तैयारी जोर शोर से चल रही है. 13वें ‘एयरो इंडिया शो’ के लिए लड़ाकू विमानों ने कमर कस ली है. बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर 3 से 5 फरवरी तक होने वाले इस एयरो शो का रिहर्सल चल रहा है. रिहर्सल में कई विमान हवाई करतब दिखाते नजर आए. बता दें कि इस साल होने वाले ‘एयरो इंडिया शो’ को ‘हाइब्रिड एयरो’ नाम दिया गया है. एयर शो में इस साल लड़ाकू विमान राफेल भी देखने को मिलेगा जो हाल ही में भारतीय एयरफोर्स के बेड़े में शामिल हुआ है. साथ ही देसी लड़ाकू विमान तेजस, सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण प्लेन भी हवाई करतब दिखाएंगे. हालांकि, कोरोना के चलते साल 2021 का एयरो इंडिया शो दर्शक एयरफोर्स स्टेशन पर बैठकर नहीं देख पाएंगे, वो घर बैठे इसके रोमांच का मजा टीवी पर ले सकेंगे. शो का लाइव प्रसारण डीडी के चैनलों पर किया जाएगा. 

बेंगलुरुBengaluruAir Show

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी