क्रिकेट (Cricket) के ग्राउंड से परे अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए जाने वाले शिखर धवन (Shikhar Dhawan)कोई कसर नहीं छोड़ते...दरअसल मैदान पर चौके-छक्के जमाने वाले गब्बर को न सिर्फ बांसुरी बजाने का शौक है बल्कि वे इसमें पारंगत भी है.
शिखर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बारिश के मौसम में वो घर की बालकनी में बैठे बांसुरी बजा रहे हैं. धवन, मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की फेमस गजल 'होठों से छू लो तुम गजल की धुन बजा रहे हैं. आप भी सुनिए ये धुन...