रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने रविवार को अपनी मम्मी अंजू (Anju Birthday) का जन्मदिन मीडिया के सामने सेलिब्रेट किया था. अब इसी सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर अपनी मम्मी के साथ जबरदस्त डांस कर रहें हैं. मम्मी अंजू भी बेटे के साथ बराबर ठुमके लगा रही हैं.
इसके अलावा रणवीर का एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दोस्तों के साथ काउच पर बैठीं हैं और रणवीर 'पतंग सी लड़ गई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं. वाकई फैंस रणवीर के इस वीडियो से अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं. आप भी एंजॉय कीजिए रणवीर के ये वीडियोज.
ये भी पढ़ें: Ranveer Singh ने मां के लिए गाया 'बार बार दिन ये आए', दीपिका पादुकोण ने भी दिया साथ