मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील (Instagram Reel) शेयर की है, जहां पर वो अपनी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ मजेदार अंदाज में डांस कर रही हैं. मलाइका ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इस वीडियो में उनके साथ ही अमृता एक दम बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं.
दोनों बहनें 'टच इट' (KiDi, touch it) पर अपने जोरदार डांस मूव्स दिखा रही होती हैं, तभी अमृता, मलाइका को धक्का दे देती हैं. मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Shuddh Desi Romance के 8 सालः परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर को किया याद